बिहार चुनाव : अमित शाह, राजनाथ, योगी, राहुल गाँधी, नीतीश, तेजस्वी की धुआँधार रैली आज

election campaign in bihar

Bihar Election 2025 : election campaign storm in Bihar: Amit shah, CM Yogi, Rajnath singh, Rahul gandhi, Tejswi yadav will address election rally in Bihar.

पटना : बिहार सभा विधान चुनाव प्रचार अब रफ़्तार पकड़ चुका है। छठ पूजा के बाद आज बिहार में बीजेपी, कांग्रेस, राजद के बड़े स्टार प्रचारकों ककी रैली है। आज से अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं की चुनावी रैलियां हो रही हैं।

NDA की तरफ से अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता (दिल्ली सीएम), मोहन यादव (एमपी सीएम) समेत कई नेता मोर्चा संभाल रहे हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ मंच साझा कर रहे हैं। 30 अक्टूबर यानी कल से प्रियंका गांधी भी बिहार के चुनावी मैदान में आ रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली से हुंकार भरेंगे। वहीं 2 नवंबर को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे।

एनडीए का चुनावी रैली कहाँ पर होने वाली है :

गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में तीन जगहों पर चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे, जिसमें। पहली जनसभा दोपहर 12:15 बजे में पोहद्दी बेला हाई स्कूल ग्राउंड, अलीनगर, दरभंगा में होगी। यहाँ से मैथिली ठाकुर बीजेपी के प्रत्याशी हैं। दूसरी जनसभा दोपहर 01:30 बजे कर्पूरी स्टेडियम, रोसड़ा, समस्तीपुर और तीसरी जनसभा दोपहर 03:00 बजे भगवानपुर, बेगुसराय में होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के हायाघाट में दोपहर 12 बजे, बाढ़ में 2 बजे और छपरा में 4 बजे रैली को सम्बोधित करेंगें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहबुद्दीन के गढ़ सिवान और बक्सर में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्रीा रेखा गुप्ता मुजफ्फरपुर और पटना साहिब में चुनावी रैलियां करने जा रही हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव को बांका, भागलपुर और मधेपुरा में आज की चुनावी रैली की जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम नीतीश कुमार आज यानी 29 अक्टूबर को ही नालंदा जिले की 4 विधानसभा सीटों में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वो हरनौत में एक रैली भी करेंगे। नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है।

महागठबंधन की रैली : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज चुनावी सभाएं

राहुल गांधी-तेजस्वी यादव एक साथ एक मंच से मुजफ्फरपुर और दरभंगा से महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। तेजस्वी यादवने छपरा की 6 विधानसभा सीटों पर आज यानी 29 अक्टूबर को ही एक के बाद एक चुनावी रैलियां करेंगे। हालांकि प्रियंका गांधी आज से प्रचार शुरू नहीं करेंगे। 1 नवंबर 2025 को वो बेगूसराय के बछवाड़ा, 3 नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा (समस्तीपुर), 6 नवंबर को गोविंदगंज और चनपटिया (पूर्वी चंपारण) में प्रियंका गांधी की जनसभाएं होंगी।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *