PM Modi Rally Bihar Polls 2025: PM Modi will address 12 public meetings in Bihar .
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी प्रचार में सभी दल अपनी पूरी ताक़त झोंक रही है। प्रधानमंत्री मोदी भी 23 अक्टूबर से बिहार में अपनी रैलियों का शंखनाद करेंगें। इस दौरान पीएम मोदी बिहार के 12 जिलों में रैली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर को सासाराम से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। प्रधानमंत्री 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में रैली को सम्बोधित करेंगे । इस दौरान वे कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे और कई जिलों में जनसभाएं करेंगे। वे 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुल 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी दिन पीएम गया और भागलपुर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी और नीतीश 2025-2030 के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरे सीएम नीतीश कुमार समेत राजग के सभी नेता जनसभाओं में शिरकत करेंगे। 28 अक्तूबर को मिथिलांचल और राज्य की राजधानी का रुख करेंगे। इस क्रम में दरभंगा, मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पटना में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर तीन दिन के ब्रेक के बाद पीएम 1 नवंबर को पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर छपरा में और प्रथम चरण की प्रचार की आखिरी तारीख के पहले 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, अररिया और सहरसा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बिहार की राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, समस्तीपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में रैली को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं 55 से भी ज्यादा बार बिहार आ चुके हैं और लाखों करोड़ों की परियोजनाओं का ऐलान कर चुके हैं।
बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।
दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

