दिल्ली भाजपा ऑफिस का पता बदला, नया ठिकाना डीडी मार्ग, पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurates BJP’s new office in Delhi

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Delhi BJP New Office: PM Modi inaugurates BJP’s new office in Delhi

दिल्ली भाजपा को नया मुख्यालय मिला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य सीनियर नेता भी मौजूद थे। यह उद्घाटन नवरात्रि के दौरान सप्तमी के शुभ अवसर पर किया गया। नई दिल्ली में बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को किया था।

पीएम मोदी का संबोधन में क्या कहा

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि के इन पावन दिनों में दिल्ली बीजेपी को अपना नया कार्यालय मिला है। दिल्ली BJP के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। बीजेपी की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं लेकिन जिस बीजेपी से बीजेपी इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है, उसका बीजारोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली बीजेपी के पास जो ताकत है, वह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और कड़ी मेहनत का परिणाम है। पीएम ने कहा कि दिल्ली के हमारे परिवारजनों ने अपने सपनों और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए नए प्रदेश कार्यालय से जु़ड़े प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व और बढ़ जाता है। भाजपा हमेशा दिल्ली के दिल से, दिल्ली के हितों से जुड़ी रही है। आज जब हम पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमें संगठन के सेवा कार्यों से निरंतर प्रेरणा लेते हुए जनकल्याण के संकल्पों को और सशक्त करना है।

दिल्ली BJP इकाई पिछले 35 वर्षों से 14 पंत मार्ग स्थित कार्यालय से काम कर रही थी। वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 9 जून 2023 को जेपी नड्डा ने कार्यालय के लिए भूमिपूजन किया था। नए भवन में दो बेसमेंट और कई आधुनिक सुविधाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी का नव-निर्मित प्रदेश कार्यालय, पॉकेट-5, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून, 2023 को इस कार्यालय के लिए भूमिपूजन समारोह किया था। बीजेपी की स्थापना के बाद पहला कार्यालय दिल्ली के अजमेरी गेट पर खोला गया, बाद में कुछ समय के लिए रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया और लगभग 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग से संचालित हुआ। अब वर्ष 2025 में पार्टी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हुई है।

जानिए क्या है व्यवस्था इस नए भवन में

दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस में 825 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस नए भवन में दो बेसमेंट हैं जिनमें 50 वाहन रखे जा सकते हैं। भूतल पर प्रेस वार्ता के लिए एक सम्मेलन कक्ष, एक भव्य स्वागत कक्ष और एक कैंटीन होगी। प्रथम तल पर लगभग 300 लोगों की क्षमता वाला एक सभागार होगा। भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर प्रदेश महासचिवों, सचिवों और उपाध्यक्षों के कार्यालय होंगे। सबसे ऊपरी मंजिल पर दिल्ली भाजपा प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव के कार्यालय होंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *