मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर शुरू, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है

जम्मू :

Vaishno Devi Yatra Resumes: 22 दिनों के इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर शुरू हो गई है जिससे श्रद्धालु बहुत खुश हैं। यात्रा मार्ग पर जय माता दी के नारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु के लिए सभी सुविधाएं जैसे घोड़ा पिट्टू और बैटरी कार सेवा बहाल हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए। जिसको लेकर श्रद्धालुओं की खुशी चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। इतना ही नहीं यात्रा मार्ग पर जय माता दी के नारे भी गुंज रहे हैं।

श्राइन बोर्ड ने कहा है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु रूप से चलने के लिए सभी सुबिधा को शुरू कर दिया गया है। आधार शिवीर कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। उम्मीद है कि 22 सितंबर से शुरू हो रहे पवित्र शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी भवन तथा कटड़ा श्रद्धालुओं से गुलजार होगा। जय माता दी के नारों के साथ यात्रा शुरू हुई जिससे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। श्राइन बोर्ड ने मौसम अनुकूल होने पर यात्रा शुरू करने की घोषणा की।

भूस्खलन के कारण रोको गयी थी यात्रा

आपको बता दें कि पिछले महीने 26 अगस्त को वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित हुई थी। बीते 26 अगस्त को मां वैष्णो देवी के मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए भीषण भूस्खलन के कारण 34 से श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे, जिसको लेकर श्राइन बोर्ड द्वारा मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया था और अब 22 दिनों के बाद एक बार यात्रा सुचारु हो गई है।

वैष्णो देवी मंदिर तक की पैदल यात्रा की दूरी लगभग 13 से 14 किलोमीटर तक की है, जिसकी शुरुआत कटरा से होती है। ऐसे में अगर आपको दिल, सांस या हड्डी से संबंधित परेशानी है, तो पैदल चढ़ाई करने से पहले डॉक्टर से पूछ लें। इसी के साथ आप मंदिर तक पहुंचने के लिए घोड़ों या पालकी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *