दिल्ली :
PM Modi speaks to French President Macron:
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस यूक्रेन को लेकर एक समान इच्छा रखते हैं कि यूक्रेन में तुरंत और एक स्थायी शांति स्थापित हो.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में संघर्ष पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने साथ ही द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा भी की.
https://x.com/narendramodi/status/1964307178128330971
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया. यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी.’

