बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी का दिल्ली में एनकाउंटर, रंजन पाठक समेत 4 मारा गया

Bihar criminals killed in Delhi encounter

बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी का दिल्ली में एनकाउंटर, रंजन पाठक समेत 4 मारा गया

दिल्ली : वरिष्ठ संवाददाता

Wanted in Bihar, 4 Ranjan Pathak gang members killed in Delhi encounter. Four wanted gangsters were killed in a joint encounter led by the Delhi Police and Bihar Police on Thursday,the shootout broke at around 2.20 am on Delhi’s Bahadur Shah Marg, North west Delhi, Rohini.

Delhi Encounter: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एनकाउंटर में बिहार के चार कुख्यात गैंगस्टर मारे गए गए हैं। दिल्ली पुलिस कि इस कार्रवाई में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया है। यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस का एक संयुक्त अभियान था।

पुलिस को बिहार पुलिस से सूचना मिली थी कि ये अपराधी रोहिणी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। 22 अक्टूबर कि रात करीब 2 बजे पुलिस ने रोहिणी में पुलिस टीम ने इन बदमाशों को घेर लिया और आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, लेकिन उनकी तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चारों गैंगस्टरों को मार गिराया। दिल्ली के रोहिणी इलाके में बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम और चार संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस के मुताबिक ये अपराधी दिल्ली और बिहार में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे और इनकी पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। मारे गए बदमाशों में रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर शामिल हैं। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।

बिहार के डी जी पी विनय कुमार ने बताया कि मारे गए अपराधी मोस्ट वांटेड था , जिसके पास से घातक हथियार भी बरामद किये गए हैं। डीजीपी ने कहा कि इनलोगों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। ये लोग बिहार चुनाव में गरबरी करने के फ़िराक में थे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *