उत्तर प्रदेश: अन्नपूर्णा रसोई शुरू , सिर्फ 22.50 रुपये में स्वादिष्ट खाना खिलाएगी योगी सरकार

लखनऊ :

योगी सरकार ने गरीबों को 22.50 रुपये में पौष्टिक भोजन देने के लिए 17 शहरों में अन्नपूर्णा कैंटीन खोलने की योजना बनाई है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में अन्नपूर्णा रसोई खुलेगी। प्रदेश के नगर निगम वाले 17 शहरों में अन्नपूर्णा रसोई की होगी व्यवस्था. 22.50 रुपए में लोगों को सस्ता भोजन मिलेगा। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद ,आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद में , गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद सहारनपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, अयोध्या में अन्नपूर्णा रसोई खुलेगी। नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्र में हर साल 2.30 करोड़ लोगों को भोजन खिलाने का लक्ष्य रखा है। प्रतिदिन 1000 थाली खाना खिलाने की तैयारी है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज में 5-5 कैंटीन होगी।
नगर निगमों को नगर विकास विभाग 50% खर्च देगा। नगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब कल्याण की दिशा में एक और कदम है. अन्नपूर्णा रसोई में दाल, चावल, सब्जी, रोटी और सलाद जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल होगी, जो स्वच्छ और हाइजीनिक तरीके से तैयार की जाएगी. विभाग 50 प्रतिशत खर्च वहन करेगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत नगर निगमों द्वारा वहन किया जाएगा। कैंटीनों को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रवासी मजदूरों और दैनिक यात्री आसानी से पहुंच सकें

हर साल 2.30 करोड़ खिलाने का लक्ष्य

इसमें रोजाना 1000 थाली खाना खिलाने की तैयारी है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में पांच-पांच कैंटीन बनाए जाएंगे। अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, मथुरा और अयोध्या में तीन-तीन भोजन केंद्र बनाए जाएंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *