ग्रेटर नोएडा (UP):
UP International Trade Show 2025 (from September 25-29, 2025)
मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (यूपीआईटीएस-2025) का उद्घाटन किया । इस मौके [पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडिया एक्सपो मार्ट में उपस्थित थे । मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी एक विशेष अवसर है, यह केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप भी है.आज ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ हो रहा है यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में शुरू हो रहा है। इस बार रूस को ट्रेड शो में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल किया गया है, जो भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक भागीदारी को एक नई दिशा देगा।
इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन के जरिए दुनिया आईटी से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प साक्षी बनेगी। इससे निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के साथ ही हर किसी के लिए अवसरों के नए-नए द्वार खुलने वाले हैं।
‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिग्नस हेयर’ थीम पर आधारित यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किये जायेगें । इसका उद्देश्य इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंटरनेशनलाइजेशन को बढ़ावा देना है। यह तीन-आयामी क्रेता रणनीति अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं को लक्षित करेगी, जिनमें घरेलू बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) खरीदारों, तथा घरेलू बिजनेस-टू-उपभोक्ता (बी2सी) खरीदारों को लक्ष्य करेगी, जिससे निर्यातकों, छोटे व्यवसायों तथा उपभोक्ताओं के लिए समान अवसर उपलब्ध होंगे।

