नए अंदाज और ढेर सारे कैरेक्टर के साथ वापस आ रहा है कपिल शर्मा शो सीजन- 4

The Kapil Sharma Show Season 4 is back with a new look and a host of characters.

The Kapil Sharma Show Season 4 is back with a new look and a host of characters.
मुंबई : सोनी किशोर सिंह

The Great Indian Kapil Show 4: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो- 4 के नए सीजन की तारीख का ऐलान हो गया है। ये शो 20 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

अपने अनोखे अंदाज से हर किसी के चेहरे पर हंसी लाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। टीवी पर धमाल मचाने के बाद कपिल शर्मा अब ओटीटी पर छाए हुए हैं। उनका शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लोगों को खूब पसंद आता है। इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं और अब चौथे सीजन के साथ कपिल वापसी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन की अनाउंसमेंट तो काफी समय पहले हो गई थी। फिलहाल इसके मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें पूरी कास्ट ढेर सारी मस्ती करती नजर आ रही है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर को रात 8 बजे से शुरू होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- इन शॉर्ट, इंडिया के मस्तीवर्स में आपका स्वागत है।

नेटफ्लिक्स के प्रोमो में कपिल शर्मा होस्टिंग करने की जगह अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं और सबको खूब हंसा रहे हैं। शो में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे। इस सीजन में भी जजेस की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह बैठे हुए नजर आएंगे, जो कपिल के जोक्स पर ठहाके लगाकर हंसते रहते हैं। हालांकि पहले एपिसोड में कौन-सा सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आने वाला है, इसको साफ नहीं किया गया है, लेकिन दर्शकों को एक बार फिर से मनोरंजन और हंसी के ठहाके लगाने का पूरा मौका मिलेगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *