लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बिहार चुनाव लड़ेगी

janshakti janta dal

पटना :
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बिहार चुनाव लड़ेगी .लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पार्टी का चुनाव चिह्न सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान कूद चुके हैं। तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और इसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पार्टी के पोस्टर को भी शेयर किया है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा- “हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

https://x.com/TejYadav14/status/1971316144201199667

राष्ट्रीय जनता दल में घमासान और भितरघात जोरों पर है। इसका असर सीधे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। तेज प्रताप यादव के बाद बहन रोहिणी आचार्य के बगावती तेवर लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *