पटना : विशेष संवाददाता
Tejashwi Yadav announced that Jeevika Didis, community mobilisers working under the state’s livelihood mission, would be made permanent.
महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग से पहले बड़ा वादा किया है। तेजस्वी यादव ने एलान किया कि बिहार में उनकी सरकार बनी तो MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना लाएंगे।तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो जीवीका दीदियों की कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरी स्थायी कर दी जायेगी । राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कि इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। लोग मौजूदा डबल इंजन (एनडीए) की सरकार से परेशान हैं। नीतीश सरकार ने पिछले 20 सैलून में पढ़ाई,दवाई और रोजगार की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनके संकल्प और योजनाओं की नकल की । सरकार बनने पर हर परिवार को सरकारी नौकरी का वादा दोहराते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि इसे हम पूरा करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का शोषण किया गया है। उन्हें हक दिलाया जाएगा। जीविका दीदियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर वेतन 30 हजार प्रति महीना किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं जैसे ही उपमुख्यमंत्री बना था, मैंने नौकरियों को देना शुरू कर दिया। कोई कुछ भी कहे, लेकिन मैंने जो किया वो प्रमाणित हो चुका है। तेजस्वी जो कहता है वो करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग और एजेंसियां कमीशनखोरी कर रही है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीविका समूह की दीदियों को दो वर्षों तक ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। उन्हें अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए हर महीने 2 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने चुनावी वादे के तहत बेटी (BETI) योजना और मां(MAA) योजना के तहत महिलाओं को मकान, अन्न और आमदनी का वादा किया

