T20 World Cup 2026 India Squad: Surya Kumar will be the captain for the T20 World Cup, Ishan Kishan will enter, Shubman Gill will be out
शार्प वे न्यूज नेटवर्क :
T20 World Cup India Squad: भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने अगले साल फरवरी में खेले जाने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के लिए सूर्य कुमार कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे। इसके अलावा खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल बाहर को बाहर कर दिया गया है, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम इंडिया में जगह मिला है।
India Squad For 2026 T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप अगले साल यानी फरवरी और मार्च 2026 में खेला जाना है। 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। बता दें कि भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में मौजूदा चैम्पियन है और वो अपने घर पर वर्ल्ड कप ताज को बचाने के लिए उतरेगी। शुभमन गिल के अलावा जितेश शर्मा भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो तेज बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।
India 15th Member Squad For 2026 T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
चार बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह
दो विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर)
चार ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल (उपकप्तान)
पांच गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
2026 टी20 वर्ल्ड कप में शामिल 20 टीमें
2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल है। वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत के पांच और श्रीलंका के तीन जगहों पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में जाता है तो मुकाबला श्रीलंका में होगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में जाता है तो उसके नॉकआउट मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में भारत का शेड्यूल
7 फरवरी- इंडिया और यूएसए के बीच
12 फरवरी- इंडिया और नामीबिया के बीच
15 फरवरी- इंडिया और पाकिस्तान के बीच
18 फरवरी- इंडिया और नीदरलैंड्स के बीच।

