आगरा।/ दिल्ली :
Swami Chaitanyananda Arrest: दिल्ली के आश्रम में यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस दिल्ली पटियाला कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी। डर्टी बाबा’ चैतन्यानंद गिरफ़्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी , जिसे ख़ारिज किया गया था। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक आश्रम के संचालक चैतन्य आनंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ‘बाबा’ पर लगे आरोपों में अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजने और अनुचित शारीरिक कृत्य करने का आरोप है।
Delhi Baba Molestation Case:
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और जालसाजी की। एफ आई आर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‘बाबा’ पर लगे आरोपों में अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजने और अनुचित शारीरिक कृत्य करने का दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी
धार्मिक गुरु कहे जाने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित एक निजी प्रबंधन संस्थान में छात्राओं से यौन उत्पीड़न, फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट और पदों पर अनुचित नियुक्ति के आरोप सामने आए। मार्च 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। जैसे-जैसे जांच बढ़ी, चौंकाने वाले खुलासे होते गए और आरोपी फरार हो गया। शिकायत में कहा गया कि 60,000 रुपये दान देने के बाद भी छात्रा से अतिरिक्त राशि की मांग की गई। बाबा पर आरोप है कि छात्राओं को देर रात क्वार्टर में बुलाया जाता, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अनुचित संदेश भेजे जाते और धमकाया जाता था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब बाबा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से छात्राओं के उत्पीड़न, नेटवर्क और फर्जी नंबर प्लेट के मामलों में पूछताछ करेगी। विदेश का नंबर प्लाट लगाकर बाबा बड़ी कार से घुमा करते है।

