एशिया कप फाइनल से पहले ICC ने सूर्यकुमार यादव पर मैच का 30 फीसदी जुर्माना लगाया

Suryakumar Yadav fined by ICC:

खेल डेस्क :

Suryakumar Yadav fined by ICC:
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को ICC ने दोषी माना और पाकिस्तान के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान ने भारत के टी20 कप्तान के बयान को लेकर शिकायत दर्ज की थी। ग्रुप लीग मुकाबले के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मई में पुलवामा घटना का जिक्र किया था।

पाकिस्तान ने आईसीसी में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। वर्तमान में दोनों टीमों के बीच तनाव है। इसी के कारण भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

सूर्यकुमार यादव ने 2025 एशिया कप के लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा था कि यह जीत पुलवामा के पीड़ितों को समर्पित है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा था कि हमें सरकार और बीसीसीआई से निर्देश मिले थे कि हम जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे।

भारत-पाक के बीच 28 सितम्बर को एशिया कप का फाइनल

2025 एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में पहली बार खिताबी मैच में भारत-पाक आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी। इससे पहले 2025 एशिया कप में भारतीय टीम दो बार पाकिस्तान को हरा चुकी है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *