दिल्ली /पटना :
SIR 2.0 to begin in 12 States, UTs, cover 51 crore voters. ECI announces phase 2 of Special Intensive Revision of electoral rolls in 12 States.
बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के पहले वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानि SIR किया गया। अबकी बार बिहार देश का पहला राज्य बना है जहाँ पर वोटिंग से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का काम पूरा किया गया है। इस रिविज़न में फर्जी वोटरों का नाम काटा गया है और नए वोटर का नाम भी जोड़ा गया है। चुनाव आयोग ने अब SIR मॉडल को पुरे देश में पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। दूसरे चरण में अब देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानि SIR कि प्रक्रिया शुरू की गयी है। चुनाव आयोग ने एलान किया है कि दूसरे चरण काम नवंबर महीने में शुरू हो रहे हैं। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। वोटरों का सत्यापन होने से वोटर लिस्ट अपडेट हो जायेंगे। बिहार चुनाव के बाद बंगाल और तमिलनाडू में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के एलान के बाद बंगाल में ममता सरकार ने सैंकड़ों अधिकारीयों का ट्रांसफर कर दिया है।
एसआईआर के दूसरे चरण में 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।
गणना प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर को और अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। बिहार में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम पूरा हो चुका है, जहां लगभग 7.42 करोड़ मतदाताओं की अंतिम सूची बीते 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। राज्य में मतदान दो चरणों में होगा छह नवंबर और 11 नवंबर को होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चलेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप भी इसमें शामिल होंगे। इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में चुनाव संभावित हैं।
कुमार ने स्पष्ट किया कि असम में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की घोषणा अलग से की जाएगी। असम में भी अगले साल विधानसभा चुनाव संभावित है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मौजूदा एसआईआर स्वतंत्रता के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है और पिछला एसआईआर 21 वर्ष पहले 2002-04 में हुआ था। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई और इसको लेकर कोई भी अपील नहीं आई जो इस कवायद की सबसे बड़ी खूबी रही।
देश में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग फेज 2 शुरू करने जा रहा है। इसका मतलब है अब इन जगहों पर मतदाता सूची की गहन जांच, अपडेट और सुधार की प्रक्रिया चलेगी ताकि अगले चुनाव से पहले हर वोटर का डेटा एकदम सटीक रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि एसआईआर का दूसरा चरण जल्द ही शुरू किया जा रहा है।

