बिहार के दरभंगा के 15 साल के श्रेयांस झा ने स्क्वैश की दुनिया में कारनामा कर दिखाया है। इंडिया जूनियर ओपन का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इंडिया जूनियर ओपन जीतने के बाद वे अब एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1 खिलाडी बन गए हैं.
इससे पहले जुलाई 2025 में श्रेयांस ने जर्मनी में आयोजित यूरोपियन जूनियर ओपन स्क्वैश अंडर-15 खिताब जीतकर सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा उन्होंने इसी साल सेंट्रल इंडिया स्लैम, साउदर्न स्लैम और नॉर्दर्न स्लैम में पहला स्थान हासिल किया था. साथ ही, 32वीं एशियन जूनियर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग को और मजबूत किया था. बिहार के दरभंगा के मूल निवासी श्रेयांस झा के पिता मृगांक शेखर झा भारतीय नेवी में कमांडर हैं, जबकि मां रश्मी झा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं. श्रेयांस फिलहाल मुंबई के बॉम्बे जिमखाना स्पोर्ट्स क्लब में कोच अविनाश भवनानी से ट्रेनिंग ले रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी :
https://x.com/NitishKumar/status/1966521779536412936
दरभंगा के श्री श्रेयांस झा को एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। विश्वास है कि वे अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में देश एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
इस शानदार उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

