दिल्ली : जे पी नड्डा के बाद अब बीजेपी के नए अध्यक्ष कौन होंगे? मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है.
बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था, जो खत्म हो चुका है. वह अभी भी एक्सटेंशन पर हैं. वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री हैं.
नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बीजेपी की तैयारी अंतिम चरण में
नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्षों के दूसरे चरण में 6 प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है. दूसरे चरण में महाराष्ट्र, आंध्रा, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है. इससे पहले प्रथम चरण में 14 प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा हुआ था. 21 राज्यों के अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो चूका है. सूत्रों के मुताबिक अब तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल और कर्नाटक जैसे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव कराया जायेगा, जोकि अगले हफ़्ते हो सकते हैं.
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के पहले सभी प्रदेशों में अध्यक्ष का होना जरुरी है. उम्मीद है कि भाजपा इसी महीने में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करेगी, 21 जुलाई की संसदीय बैठक से पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने की संभावना है. संसद के चल रहे बजट सत्र के समापन के बाद भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में तेजी लाएगी.
नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नहीं हुई है बड़ी बैठक
बीजेपी सूत्रों की मानें तो अभी तक अध्यक्ष पद के चुनाव के लेकर अभी तक कोई मीटिंग नहीं हुई. इससे जुडी जानकारी अभी भी बहार नहीं आ रही है. ताजा जानकारी है कि इस मामले को लेकर संघ की बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है. संघ की ये अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक 4 से 6 जुलाई तक संघ मुख्यालय में ही होगी और इस दौरान संघ के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. सूत्रों के अनुसार इस बैठक के दौरान या इसके बाद बीजेपी और संघ के बड़े नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर मंथन कर सकते हैं. माना जा रहा है कि संसद सत्र के दौरान या उसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव हो सकते हैं. अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस बार रेस में दक्षिण भारत सहित 3 पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री शामिल हैं.

