प्रबंधन, खेल और मीडिया में प्रख्यात बलराज शर्मा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, पंजाब के अध्यक्ष बने

Balraj Sharma Appoints as President of Punjab RPSA Unit

शार्प वे न्यूज नेटवर्क :

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की पंजाब इकाई का गठन कर लिया गया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा की अनुशंसा पर बलराज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब के पद पर मनोनीत किया गया है।

आयोग की महासचिव डॉ निशा सिंह ने बताया बलराज शर्मा लुधियाना के रहनेवाले हैं और वे प्रबंधन, खेल एवं मीडिया में प्रख्यात हैं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि बलराज शर्मा को कई क्षेत्रों में लंबा अनुभव है और वे पंजाब में संगठन को नया विस्तार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बलराज शर्मा जी ने 2007 में बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद लिमिटेड कंपनी में काम करना शुरू किया और नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते गए। वे मैक्सिकॉन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड में पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त हुए और नई दिल्ली में 2024 तक अपनी सेवाएं दीं। इन्होंने इंडोनेशिया और दुबई में समूह की विदेशी कंपनियों में निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

इतना ही नहीं, नौकरी के साथ ही बलराज शर्मा तैराकी की दुनिया में एक दिग्गज हस्ती हैं। पंजाब तैराकी संघ के महासचिव के रूप में वे चार दशकों (1985 से 2024) और भारतीय तैराकी महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में 1986 से 2023 तक इनका कार्यकाल क्षेत्र और देश में तैराकी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बलराज शर्मा का मीडिया समूहों से गहरा जुड़ाव रहा है और प्रिंट मीडिया के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए इन्होंने बहुत काम किया है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *