Republic Day 2025 : कर्तव्य पथ पर दिखा भारत की ताकत ,परेड में भीष्म टैंक-पिनाका और ब्रह्मोस का प्रदर्शन

republic-day-2025

दिल्ली :

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न आज 26 जनवरी को मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।

इस बार कर्तव्य पर पहली बार दिखा प्रलय मिसाइल. यह दुश्मक की युद्धक क्षमता को तबाह करने में भारत की ताकतुरी तरह सक्षम है. यह एवियोनिक्स और गाइडेंस सिस्टम से विकसित है. यह सतह से सतह पर मार करने वाला हथियार है. इसकी रेंज 400 किमी से ज्यादा है.

ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित कियागया .सेना की इंफेंट्री कॉलम ने कर्तव्य पथ पर दुनिया को अपनी आधुनिक ताकत की झलक दिखाई। परेड के दौरान सेना की एटीवी, स्पेशल मॉबिलिटी वाहन दिखाई दिए। इसके साथ कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखी। कर्तव्य पथ पर NCC की छात्राओं का मार्चिंग दस्ता निकला।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *