तेजस्वी यादव बोले , मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर “महागठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं

पटना :

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा, “हमारे गठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं है। बिहार की मालिक जनता है और वही मुख्यमंत्री बनाती है। इस बार वे बदलाव चाहते हैं। आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए कि वे किसे (मुख्यमंत्री के तौर पर) देखना चाहते हैं, जवाब मिल जाएगा। लेकिन हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है और समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

महागठबंधन ने शाहाबाद और मगध क्षेत्र में फोकस किया

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण की 71 सीटों पर महागठबंधन को चुनाव में सफलता मिली थी। इसे दोहराना बड़ी चुनौती है और विपक्षी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को इसी हिसाब से बनाने में जुटे हैं। रसूली देखें तो पता चलता है कि वर्ष 2020 में महागठबंधन को सबसे बड़ी जीत पहले चरण की सीटों पर मिला था। पहले चरण में शाहाबाद और मगध की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें 71 सीटों में से 48 सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीतकर आए थे यानी करीब 70% फीसदी सीट पर विपक्ष के दलों की जीत हुई थी और NDA का स्ट्राइक रेट काफी कम था।आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट  ने इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पिछली जीत को बरकरार रखने कर रही है। पिछली बार की तरह एक दिन में कई छोटी छोटी रैलियां तेजस्वी यादव की और महागठबंधन नेताओं की आयोजित की जाएंगी। बिहार में INDIA ब्लॉक के कुल 10 में से 7 सांसद मगध और शाहबाद क्षेत्र के इलाके से ही आते है जहां महागठबंधन का स्ट्राइक रेट NDA पर भारी था.

बता दें कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा आज मंगलवार को जहानाबाद से शुरू हो गई है। 20 सितंबर को वैशाली में इसका समापन होगा। इस दफे तेजस्वी अपनी पांच दिन की यात्रा में 10 जिलों की 66 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। एनडीए का गढ़ माने जाने वाले 10 जिलों में तेजस्वी यादव की सभा होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *