लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरव‍िंद त्रिवेदी का निधन

फीचर डेस्क

रामानंद सागर के हिट सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। 5 अक्टूबर की रात मुंबई में आखिरी सांस ली। वह 82 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों बीमार थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. हार्ट अटैक से मौत हुई है।अरविंद को असली पहचान 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण से मिली। रामायण में अरविंद ने रावण का किरदार निभाया था। अरविंद ने रावण के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि दर्शक उन्हें हकीकत में रावण मानने लगे थे। अरविंद त्रिवेदी का जन्म आठ नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था

कई फिल्में और टीवी शोज में किया काम

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पराया धन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों के अलावा कई गुजराती फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान कायम की। अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अहम रोल प्ले किया था। अरविंद ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए 7 अवॉर्ड्स जीते थे।

1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद भी रहे

एक्टिंग की दुनिया में अरविंद ने अपना जलवा बिखेरा था तो वहीं 1991 में अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकान्ठा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे थे। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) प्रमुख के रूप में काम किया था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *