भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल भारत से नहीं जुड़ सके – शिवराज सिंह चौहान

Rahul Gandhi couldn't attach with the people of India - Shivraj Singh Chauhan

वरिष्ठ संवाददाता।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष हैं और प्रतिपक्ष का नेता भी देश के लिए जवाबदेह होता है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के बाहर जाकर देश की छवि खराब करना ये देशद्रोह जैसा अपराध है। कोई देश भक्त ऐसा नहीं करता है, लेकिन लगता है कि राहुल गांधी जी कांग्रेस के लगातार तीन बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं और देश की छवि खराब करके अमेरिका में अपनी कुंठा निकाल रहे हैं।

राहुल गांधी ने कारीगरों, कामगारों का अपमान किया – शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने देश के बाहर जाकर भारत के कारीगरों, कामगारों और मजदूरों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने अमेरिका में कहा कि भारत में हर चीज़ मेड इन चाईना से आ रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले कुछ चीज़े बाहर से आयात की जाती थी, अभी भी कुछ चीज़े ऐसी हैं जो जरूरत पड़ने पर बाहर से आ रही है, लेकिन कई चीज़े हमारा भारत, स्वदेशी बना रहा है। भारत के कामगार और कारीगर स्वदेशी चीज़े बना रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उनका अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी भारत की माटी से जुड़े ही नहीं है, उन्हें भारत की जनता, भारत की संस्कृति और भारत की परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है।


छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता – शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी जी ने एक बात जरूर सही कही है कि, मोदी जी से कोई नहीं डरता है। हाँ मोदी जी से लोग डरते नहीं है उन्हें प्यार करते हैं। इसलिए तो जनता ने लगातार तीसरी बाद मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है और मोदी जी का ही नेतृत्व है कि भारत दुनिया में आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन भारत से जुड़ नहीं सके। भारत की जनता, भारत की संस्कृति, भारत के जीवन मूल्य और भारत की परंपराएं किसी से भी आप जुड़ नहीं पाए। राहुल जी छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *