प्रियंका गाँधी बिहार में बोली , महिलाओं से आर्थिक सशक्तिकरण के नाम पर धोखाधड़ी

priyanka gandhi target nitish govt

पटना :

‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा कि बिहार में महिलाओं से आर्थिक सशक्तिकरण के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है, उनके आगे बढ़ने के रास्ते बंद किए जा रहे हैं। ये सरासर अन्याय है- अन्याय के विरुद्ध इस लड़ाई में हम महिलाओं के साथ खड़े हैं। मेरे भाई राहुल गांधी जी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले। आगामी चुनाव में आप लोग अपनी परिस्थितियों को समझें और जो सरकार आपको न्याय और सम्मान दे- उसका चुनाव करें। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं- ये तो खरीदने की कोशिश है।

महिला सम्मान तब होगा जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा। जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी। जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी। बीजेपी और नीतिश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।

आखिर BJP चुनाव से पहले क्यों जागी है?

प्रियंका गाँधी ने कहा कि BJP और JDU बिहार में 20 साल से सत्ता में है, तो इन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? जिस मानदेय के लिए ये महिलाएं इतना संघर्ष कर रही हैं, उसके लिए इन्होंने पहले कुछ क्यों नहीं किया? सरकार में बैठे लोगों को लगता है कि पैसा देने से महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं। महिलाएं चुनावों में अपनी शक्ति दिखाएंगी।

प्रियंका गाँधी ने कहा कि बिहार में चुनाव होने वाला है, तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। लेकिन 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने महिलाओं को पैसे क्यों नहीं दिए? आज ये सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए सिर्फ इसलिए दे रही है, ताकि चुनावों में महिलाएं BJP को वोट दें। यही इनका मकसद है और नीयत है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *