प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को हजारों करोड़ का दिया चुनावी सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

पूर्णिया:

बिहार में चुनावी साल है। इस साल पीएम मोदी बिहार के कई दौरे कर चुके हैं, हर दौरे में उन्होंने बिहार को हजारों करोड़ रुपये की लगात वाली परियोजनाएं दीं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 15 सितंबर को बिहार के सीमांचल में पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

अपने बिहार दौरे पर प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को 40,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दिया। उन्होंने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों पर अंतिम तैयारी के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त बनाते हुए एसपीजी की टीम ने पूर्णिया एयरपोर्ट और पीएम मोदी के सभा स्थल को अपनी निगरानी में ले लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद गुलाबबाग जीरोमाइल के समीप शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप के मैदान में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।

पूर्णिया में बिहार का चौथा एयरपोर्ट बनने से सीमांचल और नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी के साथ रोजगार और उद्योग के नया अवसर मिलेगा। बिहार को पटना, गया और दरभंगा के बाद चौथा हवाई अड्डा मिला है। यह उद्घाटन न सिर्फ कोसी-सीमांचल इलाके की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा, बल्कि बिहार में विकास की रफ्तार को भी गति प्रदान करेगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *