Poonam Pandey was cast to play the character of Mandodari in the Delhi Luv Kush Ramlila
दिल्ली :
मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर से विवादों में हैं। पूनम पांडे इस बार दिल्ली की लव-कुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने जा रही है। हालांकि इसे लेकर कुछ लोग पक्ष में हैं तो कुछ लोग उनके रामलीला में किरदार निभाने का विरोध कर रहे हैं। उनका नाम मंदोदरी के किरदार के लिए दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी ने दिया तो इस पर बवाल हो गया है। मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे दिल्ली की लव कुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। आपको बता दें कि मंदोदरी रामायण की एक प्रसिद्ध और प्रभावशाली पात्र हैं , जिनका किरदार पूनम पांडे निभाने की तैयार हैं।
इधर बबाल के बीच दिल्ली लव कुश कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पूनम पांडे के अभिनय की तिथि 29-30 सितंबरसे एक दिन पहले कमेटी की मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि रामलीला कोई विवाद का विषय नहीं है। विश्व हिंदू परिषद और कई अन्य संगठनों ने पूनम पांडे की पिछली ‘विवादास्पद छवि’ के कारण इस चयन पर आपत्ति जताई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दिल्ली इकाई के प्रांत सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने 22 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला में पांडे द्वारा मंदोदरी की भूमिका निभाने पर आपत्ति जताई थी। वहीं, रामलीला कमेटी का कहना है कि पूनम पांडे के मंदोदरी के पवित्र किरदार से उनके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा और यह उनके फैंस के लिए प्रेरणा बन सकता है। लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि पूनम पांडे जिस भूमिका को निभा रही हैं, उसका मंचन 29-30 सितंबर को होगा।
दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का भव्य मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदोदरी रामायण की एक प्रसिद्ध और प्रभावशाली पात्र
आपको बता दें कि मंदोदरी रामायण की एक प्रसिद्ध और प्रभावशाली पात्र हैं क्योंकि वह रावण की पत्नी होने के बावजूद एक धर्मात्मा, पवित्र और बुद्धिमान स्त्री थीं, जिन्होंने हमेशा रावण को सही राह दिखाने की कोशिश की, पर वह हमेशा असत्य पर चलते हुए विनाश की ओर बढ़ा। उन्हें हिंदू धर्म में पंचकन्याओं में से एक माना जाता है, जिसके नाम का पाठ करने से पाप दूर होते हैं। मंदोदरी, रावण की पत्नी होने के नाते, रामायण के महाकाव्य में एक केंद्रीय चरित्र हैं। वह रावण की नीतियों और अहंकार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली एक मात्र व्यक्ति थीं।

