विधान सभा चुनाव-2022 : तीसरे चरण के लिए आज उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदान शुरू

वरिष्ठ संवाददाता

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आज पंजाब में सभी 117 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान होगा। राजनीति के लिहाज से बेहद अहम इन दोनों राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। दोनों राज्यों में कुल चार करोड़ से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. शाम छह बजे मतदान केन्द्र के परिसर में जितने भी लोग कतार में लगे होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा. उत्तर प्रदेश में आज 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.

उत्तर प्रदेश में 59 विधानसभा सीटों पर मतदान

यूपी के इन 16 जिलों में वोट पड़ेंगे। हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा। हाथरस सु., सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टूण्डला सु., जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाल, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर सु., मैनपुरी, भोगांव, किशनी सु., करहल, कायमगंज सु., अमृतपुर, फरूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज सु., जसवंतनगर, इटावा, भरथना सु., बिधुना, दिबियापुर, औरय्या सु., रसूलाबाद अकबरपुर रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर सु., बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैण्ट, महराजपुर, घाटमपुर सु., माधौगढ़, कालपी, उरई सु., बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर सु., गरौठा, ललितपुर, महरौनी सु., हमीरपुर, राठ सु., महोबा और चरखारी।

पंजाब में एक ही चरण में आज मतदान

पंजाब की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में आज वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी 117 सीटों पर, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अकाली दल -बसपा गठबंधन ने सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। पंजाब में भाजपा 68, जबकि उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनौती दे रहे हैं। शिअद के संरक्षक व पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्ष के प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। उनके अलावा दो बाद मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर मैदान में हैं। कुल सीटें: 117 के लिए कुल प्रत्याशी 1,30 4
प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू, आप से भगवंत मान, शिअद से प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब लोक कांग्रेस से कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त समाज मोर्चा से बलबीर सिंह राजेवाल चुनाव में बड़े चेहरा हैं।

पंजाब की सबसे रोचक लड़ाई अमृतसर ईस्ट सीट पर है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया आमने-सामने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से मैदान में हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से लड़ रहे हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *