दिल्ली – डॉ. निशा सिंह
पांच राज्यों मे्ं विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे – पहले चरण में 152 सीट पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 सीट पर वोटिंग होगी, असम में 126 सीट पर, केरलम में 140 सीट पर और पुडुचेरी 33 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और सभी राज्यों का रिजल्ट 4 अप्रैल को आएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनाव वाले राज्यों का दौरा किया था और पूरी तैयारी के बाद चुनाव करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार ईवीएम में प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी। पांचों राज्यों में 2.19 वोटिंग सेंटर बनाये गये हैं। पांचों राज्यों कुल 25 लाख मतदान अधिकारी लगाये गये हैं। पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा की सीटें हैं, जिनमें 17.4 करोड़ लोग वोट डालेंगे।
https://x.com/ECISVEEP
असम में कुल 2.50 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिला और 1.25 करोड़ पुरुष वोटर हैं। केरल में कुल 2.70 करोड़, जिसमें महिला 1.38 करोड़ महिला मतदाता हैं और 1.31 करोड़ पुरूष मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ वोटर हैं, जिसमें महिला 3.16 करोड़ और 3.28 पुरुष वोटर हैं। तमिलनाडु में 5.67 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें 2.89 करोड़ महिला वोटर्स हैं और 2.77 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं।
किन राज्यों में किसकी सरकार है ?
पश्चिम बंगाल – तृणमूल कांग्रेस- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं।
असम – बीजेपी – मुख्यमंत्री – हेमंता विश्वशर्मा- पिछले दो बार से बीजेपी की सरकार है
केरल – बाम मोर्चा (एलडीएफ)- मुख्यमंत्री पी विजयन
तमिलनाडु – डीएमके – मुख्यमंत्री – स्टालिन
पुडुचेरी – मुख्यमंत्री -एन. रंगास्वामी।

