Parliament Budget Session : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

A no-confidence motion against Om Birla carrying 118 signatures has been submitted to the Lok Sabha Secretary General.

दिल्ली : किशोर के सिंह

The Opposition submitted the no-confidence motion, carrying 118 signatures, to Lok Sabha secretary general Utpal Kumar Singh. A no-confidence motion against Om Birla carrying 118 signatures has been submitted to the Lok Sabha Secretary General.

संसद में चल रहे हंगामे के बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को दिया गया । यानि अब विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। इस नोटिस पर विपक्ष के करीब 120 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन का संचालन करने का आरोप लगाया है। आज इंडिया ब्लॉक ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दाखिल किया है, जिसे 118 सांसदों ने समर्थन दिया है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. टीएमसी नेता का कहना है कि वह संसद को सुचारू रूप से चलने देने के पक्ष में हैं. सांसद गौरव गोगोई, सांसद के सुरेश, सांसद मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव दिया है। नियम 94c के तहत 100 से ज्यादा सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन किया है ।

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ दिए गए स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर सचिवालय को इसको एग्जामिन करके कार्रवाई करने को निर्देश दिया है. विपक्ष के 118 सांसदों ने इस नोटिस पर साइन किए हैं

संसद का बजट सत्र 2026, 28 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यह सत्र दो भागों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहला भाग 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा भाग 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *