प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री ऑफिस PMO‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे

PMO Shift From South Block to Seva Teerth

दिल्ली : किशोर के सिंह

PMO Shift From South Block to Seva Teerth: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the new complex of the Prime Minister’s Office (PMO), Cabinet Secretariat, and National Security Council Secretariat, named Seva Teerth, on Friday.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। सभी सरकारी विभाग नॉर्थ और साउथ ब्लॉक खाली कर रहे हैं – जो 1921 से सत्ता का केंद्र रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अपने नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होने से पहले ब्रिटिश काल के सचिवालय भवन में यह अंतिम बैठक होगी।

PM नरेंद्र मोदी इस मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। वर्तमान में PMO नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के साउथ ब्लॉक में है। यहां शुक्रवार को PM के कामकाज का आखिरी दिन होगा। प्रधानमंत्री मोदी यहां केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये बैठक यहाँ होने वाली आखिरी बैठक होगी।

कैबिनेट की यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे होगी। आपको बता देनी कि यह ब्रिटिश काल के सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी बैठक होगी। इसे 1900 के शुरुआती दशक में ब्रिटिश वास्तुकार हरबर्ट बेकर ने ब्रिटिश शासन की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया था।

इसके साथ ही 1921 से सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से सरकारी विभागों का दौर खत्म हो जाएगा। इन दोनों इमारतों को देश की सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है। यानि अब से कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के ऑफिस होंगे।

जानिए कहाँ पर होंगें नया पीएमओ ऑफिस

यह नई दिल्ली में वासु भवन के पास, सेंट्रल विस्टा के तहत निर्मित कार्यकारी एन्क्लेव (Executive Enclave) में स्थित है। निर्माण और लागत: इस परिसर का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा किया गया है और इसमें 2 लाख 26,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र शामिल है, जिस पर लगभग ₹1,200 करोड़ की लागत आई है। आधुनिक सुविधाएं: इसमें हाई-टेक ऑफिस स्पेस, एक ग्रैंड सेरेमोनियल रूम और अत्याधुनिक प्रशासनिक सुविधाएं हैं।
एकीकृत केंद्र: ‘सेवा तीर्थ-1’ में PMO होगा, जबकि अन्य खंडों में कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का कार्यालय होगा।
पुराना परिसर: साउथ ब्लॉक के पुराने परिसर को अब ‘युगे युगीन भारत’ संग्रहालय में बदला जा रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *