शार्प वे न्यूज नेटवर्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम में आज 19000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा रिमोट कंट्रोल 140 करोड़ लोगों के हाथ में है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं। उन्होंने कहा कि जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा फैसला सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?’
इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने मिजोरम और मणिपुर का दौरा किया था। जहां पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर के बाद पीएम मोदी असम पहुंचे जहां पर उन्होंने भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया और भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने मणिपुर के लिए विशेष पैकेज का किया एलान
मोदी ने कहा कि मणिपुर में शांति आए स्थिरता आए, यहां के लोगों के हित सुरक्षित रहें, जो कैंपो में रहने को मजबूर हैं, उनका जीवन फिर पटरी पर आए, इसके लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। सरकार द्वारा विस्थापितों के लिए 7 हजार नए घर स्वीकृत किए गए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने मणिपुर के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी घोषित किया है।

