India AI Impact Summit & Expo 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने MANAV विजन पेश किया, बोले- भय नहीं, बल्कि भविष्य और भाग्य दिखाई देता है

India AI Impact Summit & Expo 2026:

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

India AI Impact Summit & Expo 2026:
PM Modi presents ‘MANAV Vision’ at AI Summit. PM Modi says We are entering an era where humans and intelligent systems co-create, co-work and co-evolve. AI will make our work smarter, more efficient and more impactful.During his speech, Modi also said that artificial intelligence had to be open to all.PM Modi says We must democratise AI. It must become a medium for inclusion and empowerment, particularly for the Global South.The summit, held from February 16 to 20, seeks to use AI to tackle global challenges and open new paths for shared growth.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 को संबोधित किया और MANAV विजन पेश किया। उन्होंने AI को मानव केंद्रित और सबके हित में उपयोग करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई समिट में से एक बताया और 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

https://x.com/narendramodi/status/2024348534426968282

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समिट में 100 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञ, नीति निर्माता और युवा प्रतिभागी इस आयोजन को नई ऊंचाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समिट ऐसे भारत में हो रही है, जो मानवता के लगभग छठे हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है. भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है और टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम का एक प्रमुख उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एआई को जिस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा, वही भविष्य तय करेगी. मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज, गहरा और व्यापक है. इसलिए विजन बड़ा होना चाहिए और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि असली प्रश्न यह नहीं है कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है, बल्कि यह है कि वर्तमान में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किस उद्देश्य से और किस दिशा में कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक बनाना जरूरी है. इसे संवेदनशील, उत्तरदायी और नैतिक बनाना ही इस ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है।


प्रधानमंत्री मोदी ने MANAV विजन पेश किया

प्रधानमंत्री मोदी ने MANAV विजन पेश करते हुए कहा कि MANAV का अर्थ मानव है। इसमें M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम, A का अर्थ है जवाबदेह शासन व्यवस्था, N का अर्थ है राष्ट्रीय संप्रभुता, दूसरे A का अर्थ है सुलभ और समावेशी व्यवस्था और V का अर्थ है वैध और विश्वसनीय ढांचा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक वे जिन्हें एआई में भय दिखाई देता है और दूसरे वे जिन्हें एआई में भविष्य और अवसर दिखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को एआई में भय नहीं, बल्कि भविष्य और भाग्य दिखाई देता है और इसी विश्वास के साथ भारत एआई को मानव केंद्रित विकास के साधन के रूप में आगे बढ़ा रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *