पटना मेट्रो शुरू: सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो का उद्घाटन किया, परिचालन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

Patna Metro Launched: CM Nitish Kumar inaugurated Patna Metro

पटना :

Patna Metro Launched बिहार में चुनावी साल 2025 में पहली मेट्रो का सौगात मिल गया है। पटना मेट्रो का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो का उद्घाटन किया। पटना मेट्रो के पहले फेज के तहत भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक मेट्रो का परिचालन होगा।

पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशन- पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल और भूतनाथ का उद्घाटन होगा। शुरुआत में मेट्रो की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा होगी। पहले फेज़ में यह मेट्रो सेवा 4.3 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जो तीन स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड के बीच संचालित होगी। फिलहाल इसका परिचालन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। हर 20 मिनट के अंतराल पर प्रत्येक स्टेशन पर मेट्रो उपलब्ध होगी। प्रतिदिन मेट्रो 40 से 42 फेरे लगाएगी। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए प्रत्येक ट्रेन में 12-12 सीटें आरक्षित होगी। मेट्रो कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी होगी। प्रत्येक कोच में सभी दरवाजों के पास एक लाल रंग का पैनिक बटन दिया गया है। पटना मेट्रो की सुरक्षा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) के जवान संभालेंगे. बीएसएपी के जवान मेट्रो पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफार्म तक इनकी तैनाती होगी.

मुख्यमंत्री ने छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की आधारशिला भी रखा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कॉरिडोर वन के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला भी रखा। सीएम नीतीश कुमार ने आज ही बेली रोड पर मेट्रो के भूमिगत खंड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया वे कॉरिडोर वन के तहत कुल छह भूमिगत स्टेशनों के लिए 9.35 किमी की सुरंग की आधारशिला रखेंगे। इसका निर्माण कार्य अगले 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

जानिए कितना होगा पटना मेट्रो का किराया

पटना आई एस बी टी से जीरो माइल का किराया 15 रुपये होगा। न्यू आइएसबीटी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का किराया 30 रूपये निर्धारित किया गया है। यानी पटना मेट्रो का फिलहाल न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये होगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर मेट्रो कोच में 360-डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आपात स्थिति के लिए दो इमरजेंसी बटन और माइक्रोफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आपात स्थिति में बटन दबाने पर यात्री सीधे मेट्रो रेल के ड्राइवर से बात कर सकेंगे और सीसीटीवी फुटेज भी कंट्रोल रूम में भेजी जाएगी। प्रत्येक कोच में कुल 138 सीटें हैं और उसमें 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते है।

मेट्रो के कोच पर बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी

मेट्रो के कोच को मधुबनी पेंटिंग से खास तौर पर सजाया गया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। कोचों में गेट, खिड़कियों और अंदरुनी हिस्सों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा के खंडहर जैसे बिहार के विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के आकर्षक स्टिकर लगाए गए हैं। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग पहले ही प्रायरिटी कारिडोर के तीन स्टेशनों पर मेट्रो के परिचालन को हरी झंडी दे चुके हैं। शुरुआत में मेट्रो की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *