बिहार : पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा ?

पटना : वरिष्ठ संवाददाता

पूर्व संसद और बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (लो.) के कांग्रेस में विलय को लेकर कयास तेज हो गए हैं। जाप के सभी प्रकोष्ठ की कमेटियां भंग किए जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द पार्टी का विलय कांग्रेस में हो सकता है। जाप के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पार्टी की सभी कमिटियों को भंग किए जाने की जानकारी दी।

पिछले दिनों यह चर्चा जोरों पर थी पर किन्हीं वजहों पर मामला ठंडा पड़ गया था। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जाप ने गुरुवार को सभी प्रकोष्ठों की तमाम कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को पटना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को आमंत्रित किया गया है।

पप्पू यादव पहले लालू यादव के बेहद करीबी थे। राजद से संसद भी रहे। विचारों में मतभेद के कारण लालू प्रशाद से अलग होकर जन अधिकार पार्टी (लो.) का घट्न किया। कई बार पार्टी ने चुनाव भी लड़ा लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। राजनीति में बड़ी पार्टी के आगे क्षेत्रीय पार्टी कि हालात अब पहले वाली रही नहीं सो पप्पू यादव अब नए सिरे से अपनी राजनीति करने के मूड में हैं। पप्पू की पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस से संसद रहीं हैं और अभी पार्टी प्रवक्ता भी हैं। कांग्रेस में रंजीता की कैमिस्ट्री भी ठीक है। पप्पू यादव इसी को लेकर अब कांग्रेस की ओर जाने के मूड में है। बिहार में हाल में हुआ तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधान सभा उपचुनाव में पप्पू यादव ने कांग्रेस को समर्थन किया था। तभी से ये खबर आ रही है की जल्द ही बिहार में पप्पू यादव की पार्टी
जाप का विलय कांग्रेस में हो सकता है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *