पद्म पुस्कारों का एलान: अभिनेता धर्मेंद्र और शिबू सोरेन को पद्म विभूषण सम्मान, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र

Padma awards announced

दिल्ली : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Padma awards announced: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

25 जनवरी 2026 को घोषित पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण (देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से 5 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। मुख्य प्राप्तकर्ताओं में अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत, महाराष्ट्र), के. टी. थॉमस (केरल), एन. राजम (उत्तर प्रदेश), पी. नारायणन (केरल) और वी. एस. अच्युतानंदन (केरल) शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को सार्वजनिक संबंध के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।


70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांति काल के वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इस लिस्ट में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक बधाई दी
https://x.com/narendramodi/status/2015413560206409763

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है। यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।’

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *