पटना : डॉ निशा सिंह/उमेश नारायण मिश्रा/संजय मिश्रा
Bihar government formation: Nitish Kumar Swearing-In Ceremony: Nitish Kumar Takes oath as CM 10th time of Bihar today.PM Modi, Amit Shah attends Swearing-In Ceremony.
नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण: बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार आज 10वीं बार CM पद की शपथ ले लिया है। उनके साथ-साथ कुल 26 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। बीते बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। बिहार में इस बार फिर NDA की सरकार बनी है। 2020 में भी NDA की सरकार बनी थी। विधानसभा चुनाव 2025 में भी NDA ने कुल 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल करके फिर से बहुमत की सरकार बनाई है।
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि बिहार की जनता ने जिस भरोसे से NDA की सरकार बनने में अपना समर्थन दिया है, उनको धन्यवाद करता हूं। ये सरकार अपने किये हुए हर वादे को पूरा करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास और त्वरित गति से होगा, ये मैं वादा करता हूं।
इस बार ऎतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह,जे पी नड्डा , राजनाथ सिंह , शिवराज चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावरे सहित देश के बीजेपी शासित 11 प्रदेशों के मुंख्यमंत्री उपस्थित थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमंत विश्वकर्मा, रेखा गुप्ता, नायब सिंह, देवेंद्र फडणवीस, मोहनलाल यादव, भजनलाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू इस मौके पर उपस्थित थे।
बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ। नीतीश कुमार 19 नवंबर को NDA के विधायक दल के नेता चुने गए थे। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा दिया और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित हुए थे, जिसमें एनडीए ने बेहतर प्रदर्श करते हुए कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए के घटक दल बीजेपी को 89 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी JDU रही, जिसे 85 सीटों पर जीत मिली।इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत हासिल की है। ये एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि पूरे बिहार में चौथे नंबर पर रही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM के खाते में 4 सीटें गईं। दूसरी तरफ महागठबंधन को महज 35 सीटों पर ही जीत मिली।
मंत्रियों की पूरी लिस्ट
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
डॉक्टर दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मो. जमा खान
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रोशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
नीतीश कुमार ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार पहली बार मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने।
नीतीश कुमार ने दूसरी बार नवंबर 2005 में बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली।
फरवरी 2015 में सीएम पद की शपथ ली।
नवंबर 2015 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
जुलाई 2017 में फिर से ली सीएम पद की शपथ।
नवंबर 2020 में सीएम पद की शपथ लेते हुए 7वीं बार बिहार की कमान संभाली।
अगस्त 2022 में 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
जनवरी 2024 में 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली।
20 नवंबर 2025 को 10वीं बार सीएम पद की शपथ।

