कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को अगले दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है. 1986 बैच के IPS अधिकारी सूद CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है. इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं.
आपको बता दें कि सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार का साथ देने का आरोप लगाया गया था और राज्य के पुलिस महानिदेशक सूद की गिरफ्तारी की भी मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मनमाने तरीके से मामले दर्ज कर रहे हैं.
प्रवीण सूद 2025 तक सीबीआई के निदेशक बने रहेंगे
गौरतलब है कि सूद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी हैं, जिन्हें तीन साल पहले राज्य के DGP के रूप में नियुक्त किया गया था. सूद IIT-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें 2 साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह मई 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे.
सीबीआई निदेशक पद के लिए थे रेस में तीन नाम
सीबीआई निदेशक पद के लिए शनिवार को सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई थी, जिसमें 3 नाम पर चर्चा की गई थी. इसमें प्रवीण सूद के अलावा मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना और सीनियर आईपीएस ताज हासन का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया था. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष नेता शामिल थे.
दिल्ली : डॉ. निशा सिंह


Thank you for this informative article. It helped me comprehend the subject better. Nice!