बिहार चुनाव : छठ पूजा के बाद चुनाव प्रचार पकड़ेगी रफ़्तार , हेलीकाप्टर से नेताजी कर रहे हैं प्रचार

Netas Fly High As Helicopter Bookings For Bihar Election :

पटना :

Bihar assembly Election 2025 campaigning : NDA leaders are expected to use 14-15 helicopters daily, with at least 12 of them by BJP. Congress and RJD will fly in two each.

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार प्रचार अब गति पकड़ रहा है। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर स्टार प्रचारक पहुंचे , इसके लिए दोनों गठबंधन एनडीए और महागठबंधन ने हेलीकॉप्टर बुक किया है। पटना एयरपोर्ट से लेकर जिलों में हेलीकॉप्टर यानी उड़नखटोला की खरखराहट वोटरों को लुभाने में लगी है। अभी तक बीजेपी कि तरफ से प्रधानमंत्री , मोदी , अमित शाह , जे पी नड्डा , योगी आदित्यनाथ , शिवराज चौहान , धर्मेंद्र प्रधान , जद यू से नीतीश कुमार और राजद से तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। छठ पूजा के कारण अगले दो दिनों तक चुनाव प्रचार धीमा रहेगा , कारण कि बिहार में छठ पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। छठ पूजा में मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को पूजा करने के बाद नेताजी का हेलीकॉप्टर प्रथम चरण के लिए होने वाले चुनाव वाले क्षेत्र में शोर मचाएंगे।

बीजेपी ने बिहार फतह के लिए प्रधानमंत्री, मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा को चुनाव प्रचार में उतारा है। कई जन सभा हो चुके हैं , अब कई का शेडूल निर्धारि हैं। इन स्टार प्रचारकों कि जन सभा अब जिलों , कस्बों में होंगी। बीजेपी के बिहार के स्टार प्रचार और बाहर के नेताजी (केंद्रीय मंत्री, अन्य प्रदेश के बरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में छठ पूजा के बाद जाने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ भी फिर से बिहार पहुँचने वाले हैं। बीजेपी अबकी बार जमीन से लेकर आसमान तक चुनाव प्रचार के लिए जाल बिछा दिया है। एनडीए ने चुनाव प्रचार करने के लिए अब तक 11 हे लीकॉप्टरकिराए पर लिया है तो महागठबंधन में स्टार चुनाव प्रचार करनेवाले नेताओं की कमी होने की वजह से सिर्फ चार ही हेलीकॉप्टर चुनाव के लिए किराए पर लिया है।

चुनाव प्रचारके लिए अभी सुबह प्रतिदिन पटना एयरपोर्ट से एक दर्जन से ज्यादा हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार के लिए निकलता है। जिसमें सबसे अधिक हेलीकॉप्टर एनडीए के लिए 11 हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार में उपयोग हो रहा है। जिसमें 9 बीजेपी का है तो दो हेलीकॉप्टर जेडीयू का है, जिससे प्रतिदिन एनडीए के नेता विभिन्न जिलों में विभिन्न विधानसभाओ में चुनाव प्रचार के लिए निकलते हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन ने प्रचार के लिए 15 हेलीकॉप्टर की बुकिंग हुई है। इसमे बीजेपी ने 9 और जेडीयू ने 2, इसके अलावा कांग्रेस,आरजेडी ने दो-दो हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई है। एनडीए का हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार तो चुनाव के ऐलान के साथ ही शुरू हो गया था। लेकिन महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को पहली बार तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने संयुक्त रूप से हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शुरू किया।

इस बार एनडीए ने दूसरे राज्यों के विधायक , मंत्री , डिप्टी सीएम से लेकर सीएम तक चुनाव मैदान में उतार दिया है। लेकिन महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव मैदान में हेलीकॉप्टर से प्रचार करते नज़र नहीं आ रहे हैं। महागठबंधन के सूत्रों के मुताबिक अब कांग्रेस कि तरफ से राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी , खड़गे , आशिक गेहलोत और कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार में उतरनेवाली है। इस बार चुनाव प्रचार में महागठबंधन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोसित कर चुनाव प्रचार में जुटी है , तो एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में हैं। एनडीए कि तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होंगे , इसकी घोषणा नहीं की गयी है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *