काठमांडू :
Nepal’s likely new PM, Sushila Karki:
पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकती हैं. नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है।
कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था. जेन-जेड आंदोलन की वर्चुअल बैठक में पांच हजार से अधिक लोगों ने सुशीला कार्की का सबसे ज्यादा समर्थन किया, जिसके बाद उनका नाम तय किया गया। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंसक आंदोलन के बाद केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। भारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से देश में कोई सरकार मौजूद नहीं है।
इस दौरान देश के हालात और आने वाली चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई. इस मीटिंग के बाद हुई वोटिंग में सुशीला कार्की को 58 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 32 फीसदी ही वोट मिले हैं। सुशीला कार्की ने 2016 में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था और न्यायपालिका में ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्भीकता का प्रतीक बन गई थीं.
नेपाल के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय तब जुड़ा, जब सुशीला कार्की, जो देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश रह चुकी हैं, को हाल ही में कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Acting Prime Minister) नियुक्त किया गया. यह पद अब न सिर्फ उनके न्यायिक अनुभव की स्वीकृति है, बल्कि एक महिला के नेतृत्व में राष्ट्र संचालन की दिशा में बढ़ता हुआ कदम भी है. सुशीला कार्की की यात्रा एक न्यायाधीश से प्रधानमंत्री तक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है. आपको हम बताएंगे कि पहले उनका वेतन कितना था और अब कार्यवाहक पीएम बनने के बाद उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी.
अपडेट : नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल हुए हैं। नेपाल की जेलों से अब तक करीब 13 हजार कैदी भागे हैं। अपदस्थ पीएम केपी ओली ने कहा है कि Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र है।

