Bihar Election 2025:
दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल के अनुसार बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को को भिओ 6 सीटें दी गई हैं.
2020 के चुनाव में जेडीयू ने 115 सीटों पर लड़कर 43 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार पार्टी ने 14 सीटें घटाकर 101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.2020 के चुनाव में बीजेपी 110 सीटों पर लड़ी थी और 78 सीटों पर जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यानी 09 सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं.जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि अब जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते ‘बड़े भाई-छोटे भाई’ नहीं, बल्कि ‘जुड़वा भाई’ जैसे हो गए हैं.
बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने सकल मीडिया हैंडल से सीट शेयरिंग फोर्मिला फाइनल होने की जानकारी दी।
https://x.com/TawdeVinod/status/1977353292956188810
उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों से बात करने के बाद फाइनल किया गया है। विनोद तावड़े ने कहा है कि भाजपा – 101 सीट, जदयू – 101 सीट, लोजपा (रामविलास) – 29 सीट, रालोमो – 06 सीट और हम – 06 सीट परबिहार विधान सभा चुनाव 2025 लड़ेगी। विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।


Badhiya hai