बिहार में फिर एनडीए सरकार, विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला जनादेश

nda win bihar assembly election 2025

पटना : विशेष संवाददाता

Bihar Election Result 2025:

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बम्पर जनादेश मिला है। विधान सभा के 243 सीटों में एन डी ए को 202 सीटों पर जीत मिली है।। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। इस बार साफ हुआ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट के अनुसार NDA बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। NDA 202 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 32 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।

इस बार NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही थीं। वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में थी। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट थी, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल थी।

पीएम मोदी ने कहा बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बिहार के नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास है। इस बार बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बाद NDA सरकार काम करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार लोगों ने बिना डरे मतदान किया. बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की ये जीत बेटियों और माताओं की जीत है। बिहार अब कभी भी जंगलराज की वापसी नहीं होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *