उपराष्ट्रपति चुनाव : सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

NDA announces CP Radhakrishnan as candidate for Vice Presidential election

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

एनडीए ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का नाम का एलान कर दिया है। दिल्ली में आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया ऐलान किया कि सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई संसदीय बोर्ड बैठक के बाद इसका आधिकारिक तौर पर एलान किया है।

NDA announces CP Radhakrishnan as candidate for Vice Presidential election: वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन हैं. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में आज 17 अगस्त को ये निर्णय लिया गया. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है तो वहीं 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो जिसके लिए हमने विपक्षी नेताओं से संपर्क भी किया है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से एनडीए की ओर से उम्मीदवार के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे.

जानिए कौन हैं सीपी राधाकृष्णन

एनडीए ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ये दो बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हालांकि, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के रूप में इन्होंने सक्रिय राजनीति में बड़ी पहचान बनाई। इसके बाद इनको झारखंड का राज्यपाल भी बनाया गया। कहा जाता है राधाकृष्णन संगठन और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत रखते हैं।
तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत RSS और जनसंघ से की. साल 1998 और 1999 में वे कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए. उन्होंने 003 से 2006 तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला. वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन हैं.

भाजपा में सक्रियता और लोकसभा सांसद

वहीं, साल 1996 में इनको भाजपा तमिलनाडु का सचिव बनाया गया। इसके बाद 1998 में कोयंबटूर से ये पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए और 1999 में फिर से जीत का परचम लहराया। साथ ही संसद में उन्होंने टेक्सटाइल पर स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। ये पीएसयू समिति, वित्त पर परामर्श समिति और शेयर बाजार घोटाले की जांच करने वाली विशेष समिति के सदस्य भी रहे हैं। साल 2004 में इन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारतीय संसदीय दल के हिस्से के रूप में संबोधित भी किया है। ये ताइवान जाने वाले पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा थे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *