मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं को को सौगात दिया , 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

पटना / दिल्ली :

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana :

JEEVIKA Bihar: बिहार की महिलाओं को आज 26 सितंबर को दिवाली से पहले ही बड़ा गिफ्ट मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर किए गए । ये राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने में सहायता करेगी। सरकार की ओर से कुल 7500 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये गए हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये। इन पैसों से महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आगे चलकर 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी बिहार सरकार से मिल सकती है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में 18 तरह के रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से पहली किस्त के रूप में 10000 रुपये दिए जा रहे हैं। इन कामों की पूरी लिस्ट आप ’18 तरह के काम’ पर क्लिक करके पा सकते हैं।

ग्रामीण महिलाओं को कैसे मिलेंगे 10000 रुपये

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में जीविका समूह से जुड़ने वाली सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। उन्हें अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करना होगा। समूह के सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सदस्यों के आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो जीविका से जुड़ी है और अपनी पसंद का कोई रोजगार शुरू करना चाहती है। इस योजना में वित्तीय सहायता 10 हजार से लेकर 2 लाख तक दी जाएगी।

महिला रोजगार योजना से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इसके लिए आपको जीविका समूह में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि बिना काम शुरू किए इसका लाभ नहीं मिलेगा। पहले से काम शुरू होना चाहिए उसके बाद ही 10000 रुपये किस्त मिलेगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *