दिल्ली लालकिला के पास कार ब्लास्ट मामले की जाँच करेगी NIA

Ministry of Home affairs hands over Delhi Car Blast to NIA

Ministry of Home Affairs hands over Delhi car blast case to the National Investigation Agency (NIA).

दिल्ली : दिल्ली लालकिला के पास कार ब्लास्ट मामले की जाँच अब NIA (National Investigation Agency)करेगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंपी गई है। अब एनआईए इस पूरे मामले की जांच करेगी और तह तक जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज 11 नवम्बर को गृह मंत्रालय के अधिकारियों की मीटिंग के बाद इसका एलान किया। इस बैठक में जांच एजेंसियों के वरिष्ठ शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये घटना देश के खिलाफू है। इस मामले पर जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अमित शाह ने कहा कि इस मामले के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर) को कार में हुए विस्फोट के बाद अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और इस धमाके में 25 लोग घायल हैं। इस विस्फोट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट है।

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का मुख्य काम आतंकवाद, आतंकी फंडिंग, नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी और साइबर आतंकवाद जैसे गंभीर अपराधों की जांच करना और उन पर मुकदमा चलाना है। यह एजेंसी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को प्रभावित करने वाले अपराधों से निपटती है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के वर्तमान महानिदेशक सदानंद वसंत दाते हैं, जिन्होंने अप्रैल 2024 में पदभार संभाला था।

प्रधानमंत्री ने भूटान में कहा जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

भूटान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त किया और साथ ही ये भी कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने दिल्ली विस्फोट की घटना को साजिश करार दिया।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *