After America, now Mexico has launched a tariff attack, imposing 50% tariff on India!
शार्प वे न्यूज नेटवर्क :
Maxico Tariff Attack: दुनिया में एक बार फिर टैरिफ वॉर होता दिख रहा है। अमेरिका ने सभी देशों पर टैरिफ में इजाफा कर उन्हें झटका दिया था, वहीं अब मैक्सिको भी उस राह पर चल पड़ा है। मैक्सिको का बढ़ा टैरिफ 2026 से लागू होगा।
मैक्सिको द्वारा बढ़ाये गये टैरिफ के इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाइलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। अब इन सभी देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, स्टील समेत दूसरे सामानों पर मैक्सिको 50% तक टैरिफ लगाएगा। मैक्सिको के सीनेट में पास किए गए प्रस्ताव के मुकाबिक,कई सामानों पर टैरिफ को बढ़ाकर 35 फीसदी तक किया गया है। बता दें कि इस टैरिफ बढ़ाने वाले विधेयक के पक्ष में मैक्सिको की सीनेट में 76 वोट पड़े, जबकि विरोध में 5 वोट रहे, जबकि 35 वोटर अनुपस्थित रहे और बहुमत से विधेयक को पास कर दिया गया।
मैक्सिको ने टैरिफ बढ़ाने का कदम क्यों उठाया ?
मैक्सिको ने भी अमेरिका की तरह ही अपने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टैरिफ बढ़ाने का यह कदम उठाया है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर इसका असर कितना होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन व्यापार समूहों ने इस टैरिफ हाइक का जमकर विरोध भी किया है। व्यापार समूहों का कहना है कि मैक्सिको ने यह फैसला दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका को खुश करने और अगले वर्ष 3.76 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने के लिए लिया है। हालांकि, मैक्सिको के इस फैसले से अंतराष्ट्रीय व्यापार जगत को नुकसान होगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि मैक्सिको सीनेट द्वारा मंजूर किया गया ये संशोधित विधेयक में पहले प्रस्ताव की तुलना में थोड़ी नरमी के साथ पास किया गया है और लगभग 1,400 आयातित सामानों पर शुल्क दर को कम 50% से कम रखा गया है। हालांकि,अमेरिका को खुश करने के लिए मैक्सिको ने पहले भी चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन इसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिला, तो यह कोशिश की गई है।
भारत-मैक्सिको के बीच व्यापार के आंकड़े
भारत और मैक्सिको के बीच बीते कुछ सालों में व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में, दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार 11.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, हालांकि 2023 में यह 10.6 अरब डॉलर पर आ गया, जबकि 2024 में इसमें फिर से तेजी आई है और ये 11.7 अरब डॉलर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 2024 में मैक्सिको को भारत का निर्यात लगभग 8.9 अरब डॉलर था, जबकि आयात 2.8 अरब डॉलर था। आंकड़े देखकर समझा जा सकता है कि भारत का निर्यात मैक्सिको को अधिक है, जबकि आयात कम है, ऐसे में मैक्सिको के बढ़े टैरिफ दरों का प्रतिकूल असर भारत के साथ होने वाले व्यापार पर पड़ेगा।

