बिहार विधानसभा चुनाव : दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ेगी लोकगायिका मैथिली ठाकुर ?

Maithili thakur to contest assembly election in Bihar

दिल्ली :
Maithili thakur to contest assembly election in Bihar:

पिछले दिनों मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस अहम बैठक के दौरान बीजेपी नेता नित्यानंद राय भी मौजूद थे। विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर के साथ मुलाकात की यह तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। इस मुलाकात के बाद मैथिली ठाकुर को चुनाव में टिकट मिलने और चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मैथिली ठाकुर की दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज मैथिलि ठाकुर ने कहा कि अगर मौका दिया गया तो मैं चुनाव लड़ूंगी और जनता की सेवा करना चाहूंगी।

maithili thakur to contest assembly election in Bihar
maithili thakur to contest assembly election in Bihar

मैथिली ठाकुर मीडिया प्लेटफार्म से हाईलाइट हुई और अब फेमस लोकगायिका बन चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।2023 में चुनाव आयोग ने उन्हें बिहार का ‘स्टेट आइकन’ (State Icon) नियुक्त किया था। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। मैथिली ठाकुर मिथिलांचल का एक बहुत बड़ा और प्रभावशाली चेहरा हैं। मैथिली और भोजपुरी जैसी स्थानीय भाषाओं में लोकगीत, छठ गीत, कजरी और पारंपरिक भजन गाती हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी संगीतकार हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी, जिससे उनकी संगीत की जड़ों पर मिथिला की छाप गहरी है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।


दूसरे फेज में कहां-कहां मतदान
:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *