लालू परिवार में महाभारत : तेज प्रताप बोले, बहनों का अपमान बर्दास्त नहीं , अब कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा

पटना :

चुनाव के मौसम में लालू परिवार में ग़दर मचा हुआ है। लालू का बड़ा बेटा तेजप्रताप यादव के बाद अब बेटी रोहिणी आचार्य का सीधा छोटे भाई तेजस्वी यादव से मतभेद हो गया है। लालू यादव के बाद राजद पार्टी पर पकड़ बना चुके तेजस्वी यादव लगभग हर फैसला अब ले रहे हैं। नतीजा इसकी चपेट में परिवार के सदस्य भी आ चुके हैं। मीसा भारती, तेज प्रताप , रोहिणी अब अपने पिता लालू यादव और तेजस्वी यादव से इतने नाराज हैं कि तेज प्रताप ने अलग राह पकड़ ली और अब बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर (एक्स ) पर राजद को अनफॉलो कर दिया है। रोहिणी ने अपने पिता को किडनी डोनेट करने वाली वीडियो के साथ परिवार के अंदर चल राजे कलह को x पर डाला है। दोनों अपने परिवार में हरियाणवी संजय यादव के बढ़ते हस्तक्षेप से बेहद नाराज हैं। पार्टी के हर फैसले अभी तेजस्वी ले रहे हैं और इसमें संजय यादव की भूमिका रहती है। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को पहले ही साइड लाइन किया जा चुका है। लालू प्रसाद की विरासत पर कब्ज़ा करने के लिए अब परिवार में ही जंग के हालत है। तेज प्रताप ने कहा कि बहनों का अपमान अब कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा

https://x.com/RohiniAcharya2/status/1969032559305581005

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा राजद के कई सदस्यों को एक्स पर अनफॉलो करने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। इसका कारण तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के साथ मतभेद बताया जा रहा है। सूत्र के अनुसार रोहिणी राजद से अलग हो सकती है। यानि ऐसे हुआ तो तेजप्रताप के बाद रोहिणी के अलग होने से राजद को नुकसान हो सकता है। राजनीतिक हलकों में ये चरचर है कि तेजप्रताप के बाद रोहिणी को तेजस्वी से दूर करने में जद यू के एक बड़े नेता की भूमिका सामने आ रही है। ये नेता अभी नीतीश -और बीजेपी के बेहद करीब हैं , दिल्ली से लेकर बिहार तक दोनों पार्टी के हर फैसले में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पटना में पिछले दोनों जान अमित शाह -नीतीश कुमार कि मुलाकात हुई थी तो उस वक्त ये नेता भी साथ थे। तेजप्रताप को राजनीतिक और आर्थिक रूप से समर्थन के लिए फंडिंग भी करने की चर्चा है। संजय यादव को जय चंद कहने वाले तेज प्रताप पहले ही परिवार और राजद के कई सदस्यों को अनफॉलो किया था, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आईं।

बता दें कि रोहिणी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को प्राइवेट करने के साथ ही परिवार के नजदीकी लोगों को भी अनफ़ॉलो कर दिया है। वह एक्स पर 61 लोगों को फ़ॉलो करती हैं। जिसमें सिर्फ बहन मीसा भारती हैं जो पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा न तो राजद और ना ही परिवार के किसी सदस्य को वह फ़ॉलो करती हैं। इसे एक प्रकार से रोहिणी का तेजस्वी के खिलाफ विरोधी तेवर माना जा रहा है। रोहिणी ने शुक्रवार रात इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पहली पोस्ट में उन्होंने पिता लालू की तस्वीर के साथ लिखा, “जो जान हथेली पर रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी उनके लहू में बहती है।” उन्होंने खुद को जिम्मेदार बेटी और बहन बताया। हालांकि, शनिवार सुबह 8 बजे तक सार्वजनिक रहे ये पोस्ट अचानक गायब हो गए, जब रोहिणी ने अपना एक्स अकाउंट प्राइवेट कर लिया। यह घटनाक्रम पार्टी और परिवार में चल रही खींचतान का संकेत दे रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

तेज प्रताप बोले बहनों का अपमान अब कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा

बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में बड़े भाई और पार्टी से निकाले जा चुके तेज प्रताप यादव ने कहा एक महिला होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम किया है , शायद ही कोई बेटी या मां कर सकती है। यह हमारे और सभी महिलाओं के लिए पूजनीय है। इनकी चर्चा सदैव की जाएगी। हमारी बहनों का जो अपमान करेगा, उन पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।

जानिए कौन हैं हरियाणा के संजय यादव जिसके खिलाप लालू परिवार में हो गया महाभारत

तेजस्वी यादव के करीबी राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव के रहने वाले हैं। कहने को संजय आरजेड़ी के राज्यसभा सांसद है लेकिन पार्टी में उनकी हैसियत इससे कहीं ज्यादा है। पार्टी के अंदर ओर पार्टी के बाहर यह कहा जाता है कि संजय यादव की मंजूरी के बिना कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जाता है। यही वजह है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और लालू यादव के परिवार के सदस्य खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे। आरोप है कि संजय यादव की राय के बिना पार्टी में कुछ भी तय नहीं होता। लिहाजा अब घर मे परिवार के लोगो ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संजय यादव पहले उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के लिए हरियाणा में काम कर चुके हैं और अखिलेश यादव के भरोसेमंद हैं , अखिलेश में ही संजय यादव को तेजस्वी और लालू यादव से मुलाकात कराया था। पार्टी में परिवार को दरकिनार करके तेजस्वी यादव ने राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव बनवाया है। वर्तमान में पार्टी पर पकड़ बना चुके हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *