Loksabha Election 2024 Results: एनडीए को 292 सीटें, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

Loksabha Election results 2024

Loksabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गये हैं। लोकसभा के 543 सीटों में NDA को 292 सीटें मिली है, जबकि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 233 सीटें मिली है। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा की कुल 240 सीटें हैं और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम : हालांकि इस बार के चुनावों के दौरान 400 के पार और भाजपा अकेले 300 के पार के नारे चल नहीं पाए और पूरा एनडीए मिलकर भी 300 के आंकड़े को पार नहीं कर पाया, लेकिन तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बनेंगे, जिन्होने दो सफल कार्यकाल के बाद तीसरी बार इस पद की शपथ लेंगे। चुनावों में उत्तरप्रदेश सहित महाराष्ट्र और दूसरे कई राज्यों में भाजपा को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली। भाजपा यूपी में 80 सीटों का दावा कर रही थी, जबकि सपा ने यहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें अपने खाते में ले आई और भाजपा को 33 पर समेट दिया।

चुनाव परिणामों को गठबंधन और दलों के आंकड़ो के अनुसार इस प्रकार देख सकते हैं- लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम :

NDA- 292
BJP – 240
TDP – 16
JDU – 12
SS – 7
LJP – 5
JDS – 2
JSP – 2

INDIA – 293

Congress- 99
SP – 37
TMC – 29
DMK – 22
SSUBT – 9
NCPSP – 7
RJD- 4

Others- 18

State Wise Performance : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की बात की जाए तो गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि यूपी, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भाजपा अपना ही प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई। राज्यवार पार्टी का प्रदर्शन इस प्रकार है –

उत्तरप्रदेश – भाजपा – 33, सपा – 37, कांग्रेस – 6
उत्तराखंड – एनडीए – 5
मध्यप्रदेश – भाजपा – 29
छत्तीसगढ़ – भाजपा – 10, कांग्रेस – 1
हिमाचल प्रदेश – भाजपा – 4
राजस्थान – भाजपा – 14, कांग्रेस – 11
पश्चिम बंगाल – टीडीपी – 29, भाजपा – 12, कांग्रेस – 1
बिहार – भाजपा – 12, जेडीयू – 12, एलजेपी – 5, राजद – 4 कांग्रेस – 3
झारखंड – एनडीए – 9, इंडिया – 5
ओडिशा – भाजपा – 20, कांग्रेस -1
गुजरात -भाजपा -25, कांग्रेस -1
महाराष्ट्र – भाजपा – 10, कांग्रेस -13, एसएसयूबीटी -9, एनसीपीएसपी -7, एसएस -7, एनसीपी -1
कर्नाटक – भाजपा -17, कांग्रेस – 9,जेडीएस – 2
आंध्र प्रदेश – टीडीपी – 16, भाजपा -3, वाईएसआरपी – 4, जेएसपी -2
तमिलनाडु- डीएमके -22, कांग्रेस – 9, सीपीआईएम – 2, सीपीआई -2, वीसीके -2
तेलंगाना – भाजपा -8, कांग्रेस – 8, एआईएमआईएम -1
हरियाणा -भाजपा – 5, कांग्रेस -5
पंजाब – कांग्रेस – 7, आप – 3
असम – भाजपा – 9, कांग्रेस – 3
गोवा – भाजपा -1, कांग्रेस -1
केरल – भाजपा -1, कांग्रेस – 14, आईयूएमएल -2
मेघालय – कांग्रेस -1, वीवीपी -1
मिजोरम – जेडपीएम -1
नागालैंड – कांग्रेस -1
सिक्किम – एसकेएम – 1
त्रिपुरा – भाजपा – 2
जम्मू और कश्मीर – भाजपा – 2, जेकेएनसी -2
दिल्ली – भाजपा- 7

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *