बिहार : दूसरे चरण का चुनाव के पहले आज लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला सुना सकता है राउज एवेन्यू कोर्ट

IRCTC Land for job case

दिल्ली : विशेष संवावदाता

Rouse Avenue District Court of Delhi to hear IRCTC Land for job case, related to Lalu yadav, Tejashwi yadav.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव के मतदान से एक दिन पहले आज लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुना सकता है। राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला अगर तेजस्वी के खिलाफ आता है तो बिहार में उनको अपने राजनीतिक मिशन में झटका लग सकता है। बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन से सीएम कैंडिडेट हैं। इस बार सीधा मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच है।

इस मामले में लालू एंड फॅमिली आरोपी है। लालू, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 आरोपी हैं।
IRCTC घोटाले में 7 जुलाई 2017 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था। लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़े पटना, नई दिल्ली, रांची और गुरुग्राम स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। आरोप था कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेलमंत्री थे IRCTC के दो होटलों BNR रांची और BNR पुरी के रखरखाव के ठेके अवैध तरीके से दिए गए। इस ममले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर आरोप तय किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 11 नवम्बर को में 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा।

इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65 फीसदी वोटिंग हुआ था।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में शामिल हैं, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।

पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65 फीसदी हुआ था वोटिंग

पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान 6 नवंबर को हुआ था। अब तक सरे रिकॉर्ड टुटा , मतदान में 65 फीसदी वोटिंग हुआ था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ । यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर।

मतगणना 14 नवम्बर को होंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *