अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया

Iran-US tensions

Iran-US tensions: Israel on Saturday said it had launched ‘preemptive strikes’ against Iran after multiple explosions were heard in Iran’s capital Tehran. Soon after Israel strikes, US President Donald Trump said that the US had begun a major combat operation against Iran.
Plumes of smoke rise in Tehran as Israel announces ‘preventive strike’ on Iran.Trump appeals to the Iranian people to ‘take over your government — it will be yours to take.Iran-US tensions live updates: US President Donald Trump has confirmed US role in Iran strikes after Israel hit Tehran on Saturday as he said that US has begun ‘major combat operations in Iran’
The Indian embassy in Iran on Saturday issued an advisory for Indian nationals, urging them to exercise “utmost caution” and avoid going outdoors

इजरायल और अमेरिका ने ईरान में कई जगहों पर हमला कर दिया है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाके हुए हैं। इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर मिसाइल से अटैक किया है। ईरान के सुप्रीम लीड खामनेई के ऑफिस के ठीक पास भी धमाका हुआ है। दावा किया जा रहा है कि खामनेई को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि उसकी तरफ से यह हमला ईरान को नेस्तनाबूत करने के लिए किया गया है। जिन जगहों पर हमला हुआ है, उनमें शीर्ष नेताओं से लेकर अहम सैन्य ठिकाने शामिल हैं।

ईरान में जुमे के बाद शनिवार हफ्ते का पहला दिन है। ईरानी अखबार शार्घ के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई कि ठिकाने के पास धमाका हुआ। इसके अलावा तेहरान में स्थित राष्ट्रपति के आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दफ्तर के पास धमाके के बाद धुआं उठता देखा गया। बताया गया है कि ईरान में तेहरान के अलावा पांच और शहरों पर हमले हुए हैं। इनमें कॉम, इशफान, करमनशाह और कराज, लोरेस्तान पर हमला शामिल है। इसके अलावा ईरान के अर्धसैनिक बल- ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खुफिया निदेशालय पर भी हमला किया गया है। इस्राइल ने सबसे पहले आपातकाल घोषित करते हुए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को पूरी तरह बंद कर दिया। यानी इस्राइल में वाणिज्यिक उड़ानों पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
ईरान ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामनेई फिलहाल ईरान में नहीं हैं और उन्हें सुरक्षित ठिकाने में भेजा गया है।

ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का पहला बयान, बोले- तेहरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है। हम ईरान की नौसेना को खत्म करने जा रहे हैं। ट्रंप कहा कि अमेरिका ने ईरान के अंदर ऑपरेशन शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में ईरान से अमेरिका और दूसरों को खतरा है। हम ईरान की मिसाइलों को तबाह कर देंगे।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा, ‘क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.’

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *