IPL-2026-start-date-in-india:
IPL 2026 Start Date in India :The IPL 2026 season is scheduled to begin on March 28, 2026, with the final taking place on May 31, 2026. Defending champions Royal Challengers Bengaluru (RCB) are set to host the opening match and the final at the M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru. The tournament will feature 10 teams, with 84 matches played across 10 cities.
IPL 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होगा। पहले उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 का पूरा कार्यक्रम 8 मार्च को जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अब नई जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट का शेड्यूल अब 9 मार्च को शाम करीब 4 या 6 बजे जारी किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार BCCI पिछले चुनावी वर्षों की तरह “स्टैगर्ड रिलीज” यानी चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है।आईपीएल शेड्यूल को चरणों में जारी करने की एक बड़ी वजह आगामी विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में मार्च से मई के बीच चुनाव होने की संभावना है।

